Gold Silver Price: सोना 200 रुपये टूटकर 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, चांदी में उछाल; रुपया 50 पैसे टूटकर 86.26 प्रति डॉलर पर

Gold And Silver Price: स्थानीय बाजारों में कमजोर मांग के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये गिरकर 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है।
सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 91,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद
सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 91,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 200 रुपये गिरकर 90,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबार में यह 91,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, पिछले पांच सत्रों की गिरावट के बाद चांदी की कीमतों में उछाल आया और यह 200 रुपये बढ़कर 92,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
इंदौर में सोना के भाव में नरमी
स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना के भाव में 700 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई। चांदी 400 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी बिकी।
Dollar Vs Rupee: रुपया 50 पैसे टूटकर 86.26 प्रति डॉलर पर, तीन माह में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट
लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 50 पैसे लुढ़ककर 86.26 (अस्थायी) पर बंद हुआ। वैश्विक व्यापार युद्ध के कारण आर्थिक मंदी की आशंका के बीच करीब तीन महीने में यह रुपये में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। (भाषा)



