देश-दुनिया
Ram Navami: राम नवमी पर तमिलनाडु के रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे पीएम मोदी

Ram Navami 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह अप्रैल को राम नवमी के अवसर पर तमिलनाडु के रामेश्वरम में रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और नये पंबन पुल का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
ढाई किलोमीटर लंबे इस पुल के बनने से ट्रेन मुख्यभूमि भारत और रामेश्वरम द्वीप के बीच समुद्र को पांच मिनट से भी कम वक्त में पार कर सकेंगी, जबकि मौजूदा पुल पर इसमें 25 से 30 मिनट का समय लगता है। (भाषा)



