Israel Hamas War: निर्दोष फलस्तीनियों की हत्या से पता चलता है कि इजराइल सरकार को मानवता से कोई मतलब नहीं: प्रियंका गांधी वाड्रा

Israel Attack Gaza: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गाजा में इजराइल के ताजा हमले को लेकर बुधवार को दावा किया कि निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या से पता चलता है कि इजराइली सरकार को मानवता से कोई मतलब नहीं है। इजराइल ने मंगलवार सुबह गाजा पट्टी क्षेत्र पर हवाई हमले किए, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 404 फलस्तीनी मारे गए।
गाजा में इजराइल के हवाई हमलों में 404 लोगों की मौत, हमास के साथ संघर्षविराम टूटा
इजराइल ने मंगलवार सुबह गाजा पट्टी क्षेत्र में हवाई हमले किए, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 404 फलस्तीनी मारे गए। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
गाजा में किए गए इजराइली हमले तो सिर्फ शुरुआत है : नेतन्याहू
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि गाजा में मंगलवार को किए गए हवाई हमले सिर्फ शुरुआत है और सभी युद्धविराम वार्ताएं हमले जारी रहने के दौरान होंगी। राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारित रिकॉर्डेड (पहले से रिकॉर्ड) बयान में कहा गया कि नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल तब तक हमले करता रहेगा, जब तक कि वह अपने सभी युद्ध लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर लेता। (एजेंसियां)



