Donald Trump: ट्रंप बोले-रूस शांति के लिए तैयार, यूक्रेन बातचीत का इच्छुक, भारत और चीन के खिलाफ लगाएंगे जवाबी शुल्क

USA: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें रूस से मजबूत संकेत मिले हैं कि वह शांति के लिए तैयार है, साथ ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने उन्हें पत्र लिखकर कहा है कि उनका देश वार्ता की मेज पर आने और खनिज एवं सुरक्षा संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है।
कहा, यूक्रेन में जारी भीषण संघर्ष को समाप्त कराने के लिए कर रहा हूं अथक प्रयास
ट्रंप ने यह बात मंगलवार रात कांग्रेस के संयुक्त सत्र में कही। उन्होंने कहा कि मैं यूक्रेन में जारी भीषण संघर्ष को समाप्त कराने के लिए भी अथक प्रयास कर रहा हूं। इस भीषण और क्रूर संघर्ष में लाखों यूक्रेनी और रूसी बेवजह मारे गए या घायल हुए हैं। इसका कोई अंत नजर नहीं आ रहा है।
ट्रंप ने दो अप्रैल से भारत और चीन के खिलाफ जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और चीन सहित अन्य देशों द्वारा उच्च शुल्क लगाए जाने की आलोचना की और इसे बेहद अनुचित करार दिया। ट्रंप ने साथ ही घोषणा की कि अगले महीने से जवाबी शुल्क लगाए जाएंगे। (भाषा)



