देश-दुनिया
UP News: बारिश से हुए नुकसान का आकलन कर राहत कार्य शुरू करें अधिकारी: योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने और प्रभावित लोगों के लिए पूरी तत्परता से राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। सरकार की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।
प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने का निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने, राहत कार्यों की निगरानी करने तथा प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। (भाषा)



