देश-दुनिया

Holi 2025: उप्र पुलिस ने होली के लिए बढ़ाई निगरानी

Holi: उत्तर प्रदेश पुलिस ने होली के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पूरे राज्य में सुरक्षा उपाय तेज कर दिए हैं। इसके तहत सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाकों की कड़ी निगरानी की जा रही है, गश्त बढ़ा दी गई है और निगरानी के लिए ड्रोन की तैनाती की जा रही है।

सोशल मीडिया पर भी नजर
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि होली और रमजान के महीने के जुमे (शुक्रवार) की नमाज एक ही दिन होने के कारण पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार नजर रख रही है, ताकि किसी भी तरह की भड़काऊ सामग्री या फर्जी खबरों पर लगाम लगाई जा सके।

संभल के कार्तिकेय महादेव मंदिर में 46 साल बाद कड़ी सुरक्षा के बीच होली मनाई गई
संभल में 46 साल में पहली बार ऐतिहासिक कार्तिकेय महादेव मंदिर में फूलों और गुलाल के साथ होली मनाई गई। इस अवसर पर सामाजिक और हिंदू संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जबकि शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

झारखंड में होली के दौरान कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी
झारखंड में होली के दौरान विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कोल्हान और पलामू मंडलों के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों ने धूमधाम से होली का पर्व मनाया
नेपाल के कई हिस्सों में लोगों ने बृहस्पतिवार को रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button