क्राइम
Punjab News: अमृतसर हवाईअड्डे पर 8.17 करोड़ के मादक पदार्थ सहित यात्री गिरफ्तार

Amritsar News: पंजाब में अमृतसर हवाईअड्डे पर एक यात्री को करीब आठ करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
इस यात्री के पास मिला मादक पदार्थ
उन्होंने कहा कि यात्री मनदीप सिंह 26 फरवरी को मलेशिया से एक उड़ान के माध्यम से आया था और जब उसके सामान की जांच की गई, तो अधिकारियों को 8.17 किलोग्राम मादक पदार्थ मिला। (भाषा)



