BSF: बीएसएफ ने जम्मू में सात आतंकियों को मार गिराया

BSF: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को कहा कि उसने जम्मू में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे सात आतंकियों को मार गिराया और पाकिस्तान रेंजर्स की एक चौकी को भी नष्ट कर दिया है। यह घटना बृहस्पतिवार और शुक्रवार की रात को सांबा सेक्टर में हुई, जब निगरानी करने वाले बीएसएफ के जवानों ने आतंकियों के एक बड़े समूह को देखा था।
जम्मू कश्मीर में फंसे राज्य के छात्रों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठा रही है आंध्र सरकार: मंत्री
आंध्र प्रदेश के मानव संसाधन मंत्री नारा लोकेश ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान की उकसावे वाली गतिविधियों के बीच सरकार जम्मू कश्मीर में फंसे राज्य के छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। भारत ने बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए थे। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब थी। (भाषा)



