देश-दुनिया
Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार ने जबरन धर्मांतरण और लव जिहाद संबंधी कानून के अध्ययन के लिए गठित की समिति

Mumbai News: महाराष्ट्र सरकार ने जबरन धर्मांतरण और लव जिहाद के मामलों के खिलाफ नए कानून के अध्ययन करने के मकसद से राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति का गठन किया है।

समिति में ये हैं शामिल
समिति में महिला एवं बाल कल्याण, अल्पसंख्यक मामले, विधि एवं न्यायपालिका, सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग के सचिव और गृह विभाग के उप सचिव शामिल हैं। (भाषा)



