राजनीति

Karur Stampede: राहुल गांधी ने करूर में भगदड़ मामले पर एमके स्टालिन और विजय से की बातचीत

Stampede: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले दिनों तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ की घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से फोन पर बात की और तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के अध्यक्ष विजय को भी फोन करके घटना में उनके समर्थकों की मौत पर संवेदना व्यक्त की। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

तमिलनाडु में भगदड़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 40 हुई, घटना की जांच शुरू
तमिलनाडु के करूर में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय की रैली में मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर रविवार को 40 हो गई। घटना में घायल हुए 60 से अधिक लोगों का इलाज किया जा रहा है और कम से कम दो की हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वाम दलों ने करूर भगदड़ में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया
वाम दलों ने रविवार को तमिलनाडु के करूर में टीवीके पार्टी की रैली के दौरान भगदड़ में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया।मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने यहां जारी एक बयान में भगदड़ में 39 लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। अब देखना यह है कि इस भगदड़ के दोषियों पर क्या कार्रवाई होगी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button