Supreme Court News: न्यायाधीश के खिलाफ शिकायतों पर विचार करने के लोकपाल के आदेश पर रोक

Supreme Court: उच्चतम न्यायालय ने उच्च न्यायालय के एक वर्तमान न्यायाधीश के खिलाफ शिकायतों पर विचार करने संबंधी लोकपाल के आदेश पर बृहस्पतिवार को रोक लगाते हुए इसे अत्यधिक परेशान करने वाला और न्यायपालिका की स्वतंत्रता को प्रभावित करने वाला आदेश करार दिया।
शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति से जवाब मांगा
न्यायमूर्ति बीआर गवई की अगुवाई वाली विशेष पीठ ने नोटिस जारी कर केंद्र, लोकपाल रजिस्ट्रार और उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति से जवाब मांगा है।
उच्चतम न्यायालय ने पार्षद हत्या मामले में अरुण गवली को जमानत देने से किया इनकार
उच्चतम न्यायालय ने हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे गैंगस्टर से नेता बने अरुण गवली को जमानत देने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया। गवली 2007 में मुंबई के शिवसेना पार्षद कमलाकर जामसांडेकर की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। उसने तर्क दिया कि उसने 2006 की क्षमा नीति की सभी शर्तों का पालन किया है।(भाषा)



