राजनीति
Rajasthan Politics: अशोक गहलोत बोले-सिर्फ दिव्यांग नाम देने से नहीं, उन्हें शिक्षा के अवसर देने के काम आगे बढ़ाए सरकार

Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश भाजपा सरकार पर जयपुर एवं जोधपुर में दिव्यांगों के लिये घोषित दो विश्वविद्यालयों का काम रोकने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से दोनों विश्वविद्यालयों का काम जल्द से जल्द आगे बढ़ाने का आग्रह किया है।
अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि एक तरफ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकलांग शब्द को दिव्यांग करवाते हैं और उन्हें सम्मान देने की बात करते हैं और दूसरी तरफ उन्हीं की पार्टी की सरकार राजस्थान में दिव्यांगों के हित में घोषित की गईं दो यूनिवर्सिटी का काम रोक कर बैठी है। (भाषा)



