क्राइम
Vallabhaneni Vamsi Arrested: वाईएसआरसीपी नेता वल्लभनेनी वामसी गिरफ्तार, जानें-क्या है मामला

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश पुलिस ने युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के पूर्ववर्ती शासन के दौरान तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के गन्नावरम स्थित कार्यालय पर हुए हमले के मामले में बृहस्पतिवार को हैदराबाद में वाईएसआरसीपी नेता वल्लभनेनी वामसी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी का दिया नोटिस
गन्नावरम के पूर्व विधायक को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रैंक के एक अधिकारी ने गिरफ्तारी का नोटिस दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)


