देश-दुनिया

PM Modi France Visit: भारत आने का यह सही समय है, पीएम मोदी ने फ्रांसीसी कंपनियों को निवेश के लिए किया आमंत्रित

Narendra Modi In France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की कंपनियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि वे भारत की विकास गाथा का हिस्सा बनकर असीमित अवसरों पर विचार करें। प्रधानमंत्री ने फ्रांसीसी कंपनियों से कहा कि भारत में निवेश करने का यह सही समय है।

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के मार्सिले शहर पहुंचे, वी डी सावरकर की प्रशंसा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिणी फ्रांस के मार्सिले पहुंचे और स्वतंत्रता सेनानी वीडी सावरकर को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने इसी बंदरगाह शहर में भाग निकलने का साहसिक प्रयास किया था। मोदी ने मंगलवार रात (स्थानीय समयानुसार) वहां पहुंचने के बाद सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मार्सिले पहुंचा हूं। भारत के स्वतंत्रता के संघर्ष में यह शहर विशेष महत्व रखता है। यहीं पर महान वीर सावरकर ने भाग निकलने का साहसिक प्रयास किया था।

मार्सिले में प्रधानमंत्री का भारतीय प्रवासी समुदाय के लोगों ने किया स्वागत
उन्होंने कहा कि मैं मार्सिले के लोगों और उस समय के फ्रांसीसी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मांग की थी कि उन्हें ब्रिटिश हिरासत में नहीं सौंपा जाए। वीर सावरकर की बहादुरी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। मार्सिले पहुंचने पर प्रधानमंत्री का भारतीय प्रवासी समुदाय के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button