Punjab Politics: भगवंत मान ने आप की पंजाब इकाई में असंतोष के कांग्रेस के दावों को किया खारिज

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) की प्रदेश इकाई में असंतोष के कांग्रेस के दावे को खारिज किया और कहा कि उनके नेता तथा कार्यकर्ता पार्टी के प्रति समर्पित हैं। उनकी यह टिप्पणी पार्टी की पंजाब इकाई में असंतोष की अटकलों के बीच आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा आज दिल्ली के कपूरथला हाउस में मुख्यमंत्री मान, पंजाब के मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक किए जाने के बाद आई।
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पंजाब के मंत्रियों व विधायकों को दिया धन्यवाद
भगवंत मान ने कहा कि बैठक के दौरान अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पंजाब के सभी मंत्रियों और विधायकों को धन्यवाद दिया। कांग्रेस की पंजाब इकाई के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने हाल में दावा किया था कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के 30 से अधिक विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं और पाला बदल सकते हैं। (भाषा)



