देश-दुनिया
Delhi News: दिल्ली में भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित करेगी भाजपा सरकार

दिल्ली (Delhi) में 27 साल बाद सत्ता में वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की घोषणा की है।
घोटाले में शामिल लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा
भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार को लेकर कतई बर्दाश्त नहीं की नीति रखती है और घोटाले में शामिल लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। (भाषा)



