IPS Puran Suicide Case: आईपीएस वाई पूरन की आत्महत्या के मामले में रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारनिया का तबादला

IPS Suicide Case: हरियाणा सरकार ने आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के बाद शनिवार को रोहतक के पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र बिजारनिया का तबादला कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पूरन कुमार ने कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
आईपीएस अधिकारी का शव परिवार को बताए बगैर स्थानांतरित किए जाने का आरोप
हरियाणा के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी वाई पूरन कुमार की मौत के मामले में शनिवार को उनके परिवार ने आरोप लगाया कि बिना उनकी सहमति के शव को पीजीआईएमईआर (पीजीआईएमआर) स्थानांतरित कर दिया गया है। साथ ही, परिवार ने अधिकारी की मौत को लेकर न्याय की मांग तेज कर दी है। पूरन कुमार का शव पहले चंडीगढ़ के सेक्टर-16 में स्थित गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में रखा गया था, जो शनिवार को पीजीआईएमईआर (पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च) ले जाया गया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



