US Birthright Citizenship: जन्मजात नागरिकता अधिकार से संबंधित डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर रोक के मामले में सुनवाई करेगी अदालत

अमेरिका (America) में अवैध रूप से रहने वालों के यहां जन्मे किसी भी व्यक्ति के लिए जन्मजात नागरिकता के अधिकार को समाप्त करने के प्रावधान वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासकीय आदेश पर अस्थायी रूप से रोक लगाने के लिए एक संघीय अदालत बुधवार को दलीलें सुनेगी।
मुकदमा दायर
ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद पहले सप्ताह के आदेश को पर वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है, क्योंकि वाशिंगटन राज्य में चार राज्यों द्वारा एक अलग मुकदमा दायर किया गया है, जहां एक न्यायाधीश ने आदेश को स्पष्ट रूप से असंवैधानिक कहा है।
ट्रंप ने यूएनएचआरसी से किया अमेरिका को अलग, नहीं दी जाएगी फलस्तीनियों को राहत राशि
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) से अमेरिका के अलग होने संबंधी एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए और फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए एजेंसी को भविष्य में सहायता राशि जारी करने पर भी रोक लगा दी है।
गाजा पट्टी को अपने अधीन करेगा अमेरिका: ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अप्रत्याशित ऐलान करते हुए कहा कि अमेरिका गाजा पट्टी पर अपना स्वामित्व कायम करेगा, इसे अपने अधीन करेगा और वहां आर्थिक विकास करेगा जिससे लोगों के लिए बड़ी संख्या में रोजगार और आवास उपलब्ध होंगे।(भाषा)



