देश-दुनिया

Weather Update: दिल्ली में बढ़ी उमस-गर्मी, अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

Monsoon: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह का तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

एक्यूआई 163 रहा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे हवा की गुणवत्ता मध्यम (संतोषजनक) श्रेणी में दर्ज की गई, जिसमें वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 163 रहा। सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button