देश-दुनिया

US News: अमेरिका में स्कूल, चर्च जैसे संवेदनशील स्थानों पर आव्रजकों की गिरफ्तारी पर रोक लगाने वाली नीतियां खत्म

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने स्कूल और चर्च जैसे संवेदनशील स्थानों पर आव्रजकों की गिरफ्तारी पर रोक लगाने वाली नीतियों को खत्म कर दिया है जिसके बाद आव्रजन कानूनों को लागू करने वाले अधिकारी अब इन स्थानों से आव्रजकों को गिरफ्तार कर सकेंगे। इस कदम ने उन दिशा-निर्देश को उलट दिया है, जिसने एक दशक से अधिक समय से आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) तथा सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) को संवेदनशील स्थानों पर आव्रजकों की गिरफ्तारी से प्रतिबंधित किया हुआ था।

अपराधी अब गिरफ्तारी से बचने के लिए अमेरिका के स्कूलों और चर्चों में छिप नहीं सकेंगे
‘यूएस डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी’ ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि यह कदम सीबीपी और आईसीई के हमारे कर्मियों को आव्रजन कानूनों को लागू करने और हत्यारों तथा दुष्कर्मियों सहित आपराधिक विदेशियों को पकड़ने के लिए सशक्त बनाता है, जो अवैध रूप से हमारे देश में आए हैं। अपराधी अब गिरफ्तारी से बचने के लिए अमेरिका के स्कूलों और चर्चों में छिप नहीं सकेंगे। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button