देश-दुनिया

Weather Update: पंजाब के फरीदकोट में चार डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा; राजस्थान में हो सकती है बारिश

Weather News: मौसम का मिजाज बदलते ही पंजाब के फरीदकोट में मंगलवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पड़ोसी राज्य हरियाणा के हिसार में सबसे कम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चार डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ ही फरीदकोट, पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा।

राजस्थान के कुछ भागों में हो सकती है बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के असर से आगामी दिनों में राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र जयपुर ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इसके अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 27-28 नवंबर को राज्य के कुछ भागों में बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने की संभावना है। समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, विशेषकर 27 नवंबर को जोधपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इधर, दिल्ली-एनसीआर में भी ठंड में इजाफा हुआ है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button