राजनीति

Haryana Politics: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास और आगामी परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही, सैनी ने केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में भी जानकारी दी।

प्रधानमंत्री ने हरियाणा में किए जा रहे व्यापक विकास कार्यों की सराहना की
समझा जाता है कि प्रधानमंत्री ने हरियाणा में किए जा रहे व्यापक विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि राज्य की भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गों, विशेषकर गरीब और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए लगातार कल्याणकारी योजनाएं लागू करके सफल प्रयास कर रही है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button