धर्म संसार
Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, लगाई आस्था की डुबकी

सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya) पर भीषण ठंड में भी श्रद्धालुओं का जनसैलाब गंगा घाटों पर उमड़ा। साल की आखिली सोमवारी अमावस्या पर उत्तराखंड के हरिद्वार में हर की पौड़ी पर गंगा नदी में और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
हर की पौड़ी पर गंगा नदी में लगाई डुबकी
उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवती अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने हर की पौड़ी पर गंगा नदी में डुबकी लगाई।
संगम में डुबकी लगाई
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवती अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई।
हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे भक्त
अयोध्या में सोमवती अमावस्या के अवसर पर पूजा-अर्चना करने के लिए भक्त हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे।



