क्राइम

Barabanki News: पुलिसकर्मियों को धक्का देकर तस्कर फरार, दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाराबंकी जिले में मार्फीन बरामदगी के बाद गिरफ्तार किया गया एक तस्कर पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। इस मामले में एक दारोगा समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

रतौली अंडरपास के पास किया था गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने यहां बताया कि सुबेहा क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी असगर अली को पुलिस ने शनिवार देर रात रतौली अंडरपास के पास गिरफ्तार किया था। उसके पास से लगभग 25 लाख रुपये मूल्य की 252 ग्राम मार्फीन बरामद की गई थी। पुलिस ने उसे थाने लाकर हवालात में बंद कर दिया था। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button