देश-दुनिया
Mahakumbh 2025: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने पत्नी के साथ संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Mahakumbh News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को अपनी पत्नी अमृता फडणवीस के साथ यहां संगम में आस्था की डुबकी लगाई और गंगा की आरती की।

कहा, मैं इस बात को लेकर बहुत खुश हूं कि मैं अपने परिवार के साथ महाकुंभ में आ सका
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पत्नी के साथ संगम में स्नान करने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा कि मैं इस बात को लेकर बहुत खुश हूं कि मैं अपने परिवार के साथ महाकुंभ में आ सका। (भाषा)



