देश-दुनिया

Weather News: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से तापमान में गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर (Delhi-NCR) के कुछ हिस्सों में शुक्रवार की सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिन के लिए अभी और अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के साथ इसके संपर्क के कारण दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) सहित उत्तर-पश्चिम तथा मध्य भारत में हल्की से मध्यम बारिश एवं बादलों की गरज के साथ हल्की बारिश जारी है।

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी, कई जगह बारिश
राजस्थान के अधिकतर इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और एक पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते शुक्रवार को कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में राज्य में कई जगह बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान सीकर, अजमेर, झुंझुनू, नागौर, चुरू तथा हनुमानगढ़ जिले में कई जगह बारिश हुई।(भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button