देश-दुनिया

Ram Mandir Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी पर अयोध्या में राम मंदिर में अनुष्ठान शुरू, राजनाथ और योगी पहुंचे

Ram Mandir Pran Pratishtha: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर परिसर में बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। मंदिर के ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने बताया कि अनुष्ठान गणपति पूजा और मंडल पूजन के साथ शुरू हुए ।

राजनाथ के साथ पहुंचे योगी
योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि श्री अयोध्या धाम सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पुनर्जागरण का केंद्र बन रहा। श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह में राजनाथ के साथ शिरकत की।

रामलला के नूतन विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ का पावन दिन
एक्य अन्य ट्वीट में योगी ने लिखा कि भारत की चेतना के उत्कर्ष की साक्षी बन रही श्री अयोध्या नगरी में आज प्रभु श्री रामलला के नूतन विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ का पावन दिन है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला का विराजमान होना प्रतीक है कि सदियों के संघर्ष को समाप्ति मिली और वेदना को विराम मिला। हमारी तीन पीढ़ियों की साधना और संघर्ष, पूज्य साधु-संत गण के आशीर्वाद और 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास की परिणति है कि आज हम इस पावन पल के साक्षी बन रहे हैं। आज प्रत्येक रामभक्त के हृदय में संतोष है। सियावर रामचन्द्र भगवान की जय! (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button