Delhi News: क्रिसमस और नए साल के जश्न से पहले दिल्ली पुलिस ने कड़ी की सुरक्षा व्यवस्था

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने क्रिसमस और नए साल के जश्न से पहले पूरे शहर, खासकर इसकी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लगती दिल्ली की सीमाओं पर 2,500 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है।
नववर्ष के जश्न से वन्यजीवों को खलल न पहुंचने देने के लिए उत्तराखंड में विशेष अलर्ट जारी
क्रिसमस और नववर्ष के आगमन के मद्देनजर उत्तराखंड में अगले साल तीन जनवरी तक विशेष अलर्ट जारी कर दिया गया है, ताकि जश्न से राजाजी राष्ट्रीय उद्यान और जिम कॉर्बेट बाघ अभयारण्य सहित वन्य जीव बाहुल्यता वाले वन प्रभागों में वन्य जीवों के लिए कोई खलल पैदा न हो। इस अवधि के दौरान वन अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए प्रदेश के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक रंजन कुमार मिश्रा ने कहा कि वन्यजीवन बाहुल्यता वाले वन प्रभागों एवं बाघ अभयारण्य के बाहरी क्षेत्रों में स्थित होटल और रिजॉर्ट्स में भी लाउड स्पीकर की अधिकतम ध्वनि सीमा की अनुमति का पालन कराया जाए। (भाषा)



