Delhi News: हवाई अड्डे पर अंत:वस्त्र और उपकरण में छिपाकर लाया गया 1.2 किलो सोना जब्त, दो गिरफ्तार

Delhi Crime: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अलग-अलग घटनाओं में अंत:वस्त्र और इलेक्ट्रिक उपकरण में छिपाकर लाया गया 1.2 किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया गया है। सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले 41 और 36 साल के दो लोगों को शनिवार को रियाद से आने के बाद यहां हवाई अड्डे पर रोका गया, जिनके पास से छिपाकर लाया गया सोना बरामद हुआ।
सोना बरामद, दो यात्री गिरफ्तार
सीमा शुल्क विभाग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर आईजीआई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने दो यात्रियों को रोका और उनके अंत:वस्त्र में छिपाए गए सोने का पता लगाया। उनके पास से 68.93 लाख रुपये मूल्य का कुल 931.57 ग्राम सोना बरामद किया गया और यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया। (भाषा)


