क्राइम
Noida News: चौथी मंजिल से कूदकर मिजोरम के युवक ने की आत्महत्या

UP News: उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले मिजोरम के एक व्यक्ति ने चौथी मंजिल से कथित तौर पर कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मानसिक तनाव के कारण लगाई छलांग
थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मिजोरम के मारकल जोनी चकमा (34) सलारपुर कॉलोनी में रहते थे, उन्होंने मानसिक तनाव के कारण मंगलवार को अपने घर की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। (भाषा)



