Mamata Banerjee: शरद पवार बोले, ममता बनर्जी काबिल नेता, उन्हें विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करने की इच्छा जाहिर करने का अधिकार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की अगुवाई करने की इच्छा जाहिर की है।
शरद पवार ने शनिवार को कोल्हापुर में संवाददाताओं ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एक काबिल नेता हैं और उन्हें विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करने की इच्छा जाहिर करने का अधिकार है।
मौका मिला तो ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व करने को तैयार हूं: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के कामकाज पर असंतोष व्यक्त किया और मौका मिलने पर इसकी कमान संभालने के अपने इरादे का संकेत दिया। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा कि वह बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में अपनी भूमिका जारी रखते हुए विपक्षी मोर्चे के नेतृत्व के साथ दोहरी जिम्मेदारी संभालने में सक्षम होंगी।
मेरे उत्तराधिकारी के बारे में पार्टी फैसला करेगी, मैं नहीं: ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस के भीतर वरिष्ठ नेताओं और युवा गुट में जारी संघर्ष के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि उनके उत्तराधिकारी के बारे में कोई भी निर्णय उनकी जगह पार्टी नेतृत्व द्वारा सामूहिक रूप से किया जाएगा। बंगाली समाचार चैनल के साथ एक विशेष साक्षात्कार में बनर्जी ने व्यक्तिगत प्रभुत्व की धारणाओं को खारिज किया और कहा कि मैं पार्टी नहीं हूं; हम पार्टी हैं। यह एक सामूहिक परिवार है, और निर्णय सामूहिक रूप से किए जाएंगे। (भाषा)



