Naxalite: छत्तीसगढ़ में डेढ़ महीने में 325 से अधिक नक्सली मारे गए: विष्णु देव साय

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को कहा कि राज्य में पिछले डेढ़ महीने में 325 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं और 2,000 से अधिक को या तो गिरफ्तार कर लिया गया है या उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवेशकों की एक बैठक के लिए बेंगलुरु आए थे।
नक्सली हिंसा में 81 प्रतिशत और मौतों में 85 प्रतिशत की कमी आई: सरकार
सरकार ने बुधवार को कहा कि देश में नक्सली हिंसा में 81 फीसदी की कमी आयी है वहीं इस हिंसा की वजह से नागरिकों और सुरक्षा बलों की मौत के मामलों में 85 फीसदी की कमी आई है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) के खतरे के समग्र समाधान के लिए, सरकार ने 2015 में एक राष्ट्रीय नीति और कार्य योजना को मंजूरी दी है। (भाषा)



