देश-दुनिया
Wakf Law: सुप्रीम कोर्ट ने पूरे वक्फ कानून पर रोक लगाने से किया इनकार, कुछ प्रावधानों पर लगाई रोक

Supreme Court News: उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को वक्फ कानून पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और कहा कि इसके पक्ष में संवैधानिकता की पूर्व धारणा है। हालांकि, न्यायालय ने कुछ प्रावधानों के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी, जिनमें वह प्रावधान भी शामिल है। जिसमें कहा गया था कि केवल पिछले पांच वर्षों से इस्लाम का पालन कर रहे लोग ही वक्फ बना सकते हैं।
कहा, पूरे कानून पर रोक लगाने का कोई मामला नहीं बनता
अंतरिम आदेश सुनाते हुए, प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा कि हमने प्रत्येक धारा को दी गई चुनौती पर प्रथम दृष्टया विचार किया और पाया कि पूरे कानून पर रोक लगाने का कोई मामला नहीं बनता। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



