बधाई संदेश

Janmashtami: जन्माष्टमी की धूम, पीएम मोदी और योगी ने दी बधाई

भारत (Bharat) और विश्व में सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को बधाई दी। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आप सभी को जन्माष्टमी की अनंत शुभकामनाएं। जय श्री कृष्ण। जन्माष्टमी पर प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी बीच पर एक अनोखी सैंड आर्ट बनाई है। इस कला के माध्यम से उन्होंने ‘Kill the Evil’ यानि ‘बुराई का अंत’ का संदेश दिया है।

योगी ने श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में की पूजा-अर्चना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की।
योगी ने कहा कि मैं प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टी की बधाई देता हूं और प्रभु से सुख-समृद्धि की कामना करता हूं, प्रभु से कामना करता हूं कि आपको इतनी शक्ति दें कि आपका व्यक्तिगत जीवन, पारिवारिक जीवन और सामाजिक जीवन मंगलमय हो और आप सभी मिलकर विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान करने के लिए तैयार हो सकें।

झारखंड में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है जन्माष्टमी
झारखंड में सोमवार को हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी मनाई जा रही है और श्रद्धालु भगवान कृष्ण के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ रहे हैं। 0भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर रांची के विभिन्न इलाकों में दही हांडी प्रतियोगिता जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button