शहर-राज्य

UP News: परिवहन कार्यालयों में पत्रकारों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं के लिए अलग काउंटर बनाने के आदेश

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में परिवहन विभाग के कार्यालयों में मान्यता प्राप्त पत्रकारों, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिये अलग से काउंटर बनाये जाएंगे। राज्य के परिवहन आयुक्त चंद्रभूषण सिंह ने यह आदेश जारी किया है।

संभागीय परिवहन अधिकारियों और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों को आदेश
चंद्रभूषण सिंह द्वारा बृहस्पतिवार को राज्य के सभी संभागीय परिवहन अधिकारियों और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों को भेजे गए आदेश में कहा है कि सभी संभागीय और सहायक संभागीय परिवहन कार्यालयों में ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन, वाहन फिटनेस प्रमाणपत्र तथा संबंधित अन्य कार्यों के लिए जाने वाले वरिष्ठ नागरिकों, मान्यता प्राप्त पत्रकारों, सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों तथा महिलाओं की सुविधा के वास्ते अलग से काउंटर खोले जाएं।

परिवहन कार्यालयों में होने वाली दिक्कतों से मिलेगी मुक्ति
उन्होंने कहा कि परिवहन कार्यालयों में अत्यधिक भीड़ होने की वजह से इन वर्गों के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लिहाजा उनके लिए अलग से काउंटर सुनिश्चित किया जाए और काउंटर के सामने ही उनके बैठने की व्यवस्था भी की जाए। इस आदेश से वरिष्ठ नागरिकों, मान्यता प्राप्त पत्रकारों, सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और महिलाओं को परिवहन कार्यालयों में होने वाली दिक्कतों से मुक्ति मिलेगी। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button