Delhi News: दिल्ली के रोहिणी में जोरदार धमाका, पुलिसकर्मियों समेत बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा

दिल्ली (Delhi) में रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के पास रविवार सुबह एक जोरदार धमाका हुआ, लेकिन इसके कारण कोई हताहत नहीं हुआ है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि रोहिणी के सेक्टर-14 में सी.आर.पी.एफ स्कूल के पास हुए धमाके के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां, बम निरोधक दस्ता और पुलिस की फोरेंसिक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।
दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंची
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे 24 घंटे का औसत एक्यूआई 265 रहा।
दिल्ली में चोरी के शक में बेघर व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी के अमन विहार इलाके में चोरी के संदेह में 30 वर्षीय बेघर व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या (Murder) करने के आरोप में एक महिला और उसके तीन बेटों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के संदीप उर्फ भूरा के रूप में हुई है, जिसे उस समय पकड़ा गया था जब वह कथित तौर पर चोरी करने के इरादे से एक घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। (भाषा)



