Narendra Modi: पीएम मोदी बने भाजपा के पहले सक्रिय सदस्य, पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पहले सक्रिय सदस्य बने और साथ ही उन्होंने पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए खुद यह जानकारी दी।
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि सक्रिय सदस्यता अभियान के द्वारा सक्रिय कार्यकर्ता बनाने की अनूठी पहल! मुझे बहुत गर्व है कि आज पार्टी कार्यकर्ता के रूप में मैं भाजपा का पहला सक्रिय सदस्य बना और इस अभियान की शुरुआत की। सक्रिय सदस्यता अभियान से पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को देश के लिए काम करने की नई ऊर्जा मिलेगी। सक्रिय सदस्य बनने पर ही आपको मंडल, जिला और राष्ट्रीय स्तर पर सेवा का अवसर मिलने वाला है। देशभर के कार्यकर्ताओं से मैं यह आह्वान करता हूं कि वे भी भाजपा के सक्रिय सदस्य बनें और इस अभियान को सशक्त करें। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



