देश-दुनिया

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने कहा, हमारी आकांक्षा है कि वर्ष 2047 तक एआई का वैश्विक केंद्र बने भारत

Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन में बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह आकांक्षा है कि वर्ष 2047 तक भारत एआई का वैश्विक केंद्र बने। मुर्मू ने इस बात का उल्लेख किया कि डिजिटल युग में भारत में सबसे अधिक प्रगति, सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में हुई है।

राष्ट्रीय खेल नीति में व्यापक बदलावों की परिकल्पना, वैश्विक खेल महाशक्ति बनेगा भारत
राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के तहत जिन बदलावों की परिकल्पना की जा रही है उनके बल पर भारत एक वैश्विक खेल महाशक्ति के रूप में उभरेगा।

वैश्विक समस्याओं के बावजूद भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल
राष्ट्रपति ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में समस्याओं के बावजूद भारत पिछले वित्त वर्ष में 6.5 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है तथा मुद्रास्फीति पर नियंत्रण है और निर्यात बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत, 2047 तक एक विकसित अर्थव्यवस्था बनने के मार्ग पर अग्रसर है।

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक मिसाल के तौर पर इतिहास में दर्ज होगा ऑपरेशन सिंदूर
राष्ट्रपति ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए देश एवं सशस्त्र बलों के फौलादी संकल्प की सराहना की और कहा कि यह अभियान आतंकवाद के खिलाफ मानवता की लड़ाई में एक मिसाल के तौर पर इतिहास में दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि इस सैन्य अभियान से जुड़ी उपलब्धियां स्वाधीन भारत के रक्षा इतिहास में एक नए अध्याय का सूत्रपात हैं तथा विश्व समुदाय ने भारत की इस नीति का संज्ञान लिया है कि भारत आक्रमणकारी नहीं बनेगा, लेकिन अपने नागरिकों की रक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई करने में तनिक भी संकोच नहीं करेगा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button