देश-दुनिया

Haryana News: कुरुक्षेत्र में नमो युवा रन में सीएम नायब सिंह सैनी ने लगाई दौड़, कहा-ये तरक्की की दौड़

Kurukshetra News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र में नमो युवा रन में युवाओं के साथ दौड़ लगाई।

कहा, यह दौड़ हर युवा के मन में समर्पण, धैर्य और मेहनत की भावना जगाएगी
नायब सैनी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि आज धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में आयोजित नमो युवा रन में सम्मिलित होने के लिए मैं सभी प्रतिभागियों, आयोजकों और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। आज की यह दौड़ हमारे युवा शक्ति की ऊर्जा, जोश और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प का प्रतीक है। कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की यह पहल युवाओं के भविष्य को उज्ज्वल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह दौड़ केवल पांच किलोमीटर की नहीं बल्कि यह देश की तरक्की की दौड़ है, जो हर युवा के मन में समर्पण, धैर्य और मेहनत की भावना जगाएगी। नशे के विरुद्ध देश भर में आयोजित नमो युवा रन के गौरवपूर्ण उपलक्ष्य पर यह प्रण लेते हैं कि हम सब मिलकर एक स्वस्थ, सशक्त, समृद्ध और पूर्ण रूप से नशे से मुक्त राष्ट्र निर्माण में अपना संपूर्ण योगदान देंगे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button