राजनीति

Pujari Granthi Samman Yojana: अरविंद केजरीवाल ने पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का किया शुभारंभ, भाजपा पर साधा निशाना

दिल्ली (Delhi) के पूर्व मुख्यमंत्री औरआम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को मरघट वाले बाबा के मंदिर (आईएसबीटी) में दर्शन किए और पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का शुभारंभ किया। यहां के महंत जी का आज जन्मदिन है। उनके साथ जन्मदिन भी मनाया।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज रजिस्ट्रेशन रोकने की पूरी कोशिश की। लेकिन भक्त को अपने भगवान से मिलने से कोई नहीं रोक सकता।

भाजपा पर साधा निशाना
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी वाले मुझे कल से गंदी गंदी-गालियां दे रहे हैं, जब से पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा हुई है। मेरा उनसे प्रश्न है – क्या मुझे गाली देने से देश का फायदा होगा। आपकी 20 राज्यों में सरकारें हैं। गुजरात में तो आपकी 30 साल से सरकार है। अभी तक आपने वहां पुजारियों और ग्रंथियों का सम्मान क्यो नहीं किया। चलो अब ही कर दो। मैंने अब सबको रास्ता दिखा दिया है। मुझे गाली देने की बजाय आप अपने बीस राज्यों में इसे लागू करो ना, तब तो सबका फायदा होगा। मुझे गालियां क्यों देते हो।

भाजपा और कांग्रेस ने साधा निशाना
आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को घोषणा की कि अगर उनकी पार्टी दिल्ली में फिर से सत्ता में आती है, तो मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18000 रुपये मासिक भत्ता दिया जाएगा। इस पर विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने केजरीवाल पर निशाना साधा है।

सत्ता में लौटने पर आप ग्रंथियों और पुजारियों को 18,000 रुपये प्रतिमाह देगी: अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को घोषणा की थी कि अगर उनकी पार्टी दिल्ली में फिर से सत्ता में आती है, तो मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18000 रुपये मासिक भत्ता देने के लिए पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना शुरू की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button