फोटो-वीडियो

PM Modi Garba Song: नवरात्र पर पीएम मोदी ने लिखा गरबा गीत, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक ‘गरबा’ गीत साझा किया, जिसे उन्होंने देवी दुर्गा की स्तुति के लिए स्वयं लिखा था। मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मां दुर्गा की भक्ति से जुड़े लोग नवरात्रि के शुभ अवसर पर अलग-अलग तरीकों से यह उत्सव मना रहे हैं। श्रद्धा और आनंद की इसी भावना में ‘आवती कलाय’ गरबा पेश है जो मैंने उनकी शक्ति और कृपा के लिए उनकी स्तुति के रूप में लिखा है। उनका आशीर्वाद हमेशा हम पर बना रहे।’’

इस गीत की मधुर प्रस्तुति के लिए पीएम ने गायिका पूर्वा मंत्री का आभार जताया है। वहीं, पीएम के आभार नोट से पूर्वा गदगद हो उठी हैं और गीत को आवाज देकर अपने आप को धन्य महसूस कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button