Court News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश पर लगाई रोक

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ कथित दोहरी नागरिकता विवाद के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने वाले अपने आदेश पर रोक लगा दी है। अदालत अब इस बात पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनेगी कि क्या आरोपी को पहले नोटिस देना कानूनी रूप से अनिवार्य था।
जानें, क्या है मामला
गौरतलब है कि दोहरी नागरिकता के मामले में हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। शनिवार को अपने ही आदेश पर रोक लगाते हुए सुनवाई के लिए अगली तिथि 20 अप्रैल निर्धारित कर दी है। रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ एक याचिका दायर की गई थी। जिसमें कथित तौर पर भारतीय नागरिक होते हुए ब्रिटेन की नागरिकता लेने का आरोप लगाया गया था। (भाषा)



