US-Russia Ties: डोनाल्ड ट्रंप बोले, अगर व्लादिमीर पुतिन बातचीत नहीं करते हैं तो रूस पर प्रतिबंध संभव

अमेरिका (America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से कभी भी मिलने को तैयार हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने आगाह किया कि अगर रूस, यूक्रेन के मुद्दे पर बातचीत के लिए आगे नहीं आता है तो रूस पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। यह पूछे जाने पर कि अगर पुतिन बातचीत के लिए आगे नहीं आते हैं तो क्या अमेरिका रूस पर और भी प्रतिबंध लगाएगा तो ट्रंप ने कहा कि ऐसा ही लगता है। ट्रंप ने कहा कि संघर्ष कभी शुरू ही नहीं होना चाहिए था। मुझे लगता है आपके पास एक समक्ष राष्ट्रपति नहीं था, अगर होता तो युद्ध नहीं होता। अगर मैं राष्ट्रपति होता तो यूक्रेन में युद्ध कभी नहीं होता।’’
मुझे एच-1बी पर दोनों पक्षों की दलीलें अच्छी लगीं : ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उन्हें ‘एच-1बी’ विदेशी अप्रवासी कामगारों के वीजा पर इसका समर्थन करने वाले और इसका विरोध करने वाले दोनों पक्षों की दलीलें अच्छी लगीं। उन्होंने कहा कि उन्हें देश में आने वाले ‘‘बेहद कुशल लोग’’ पसंद हैं और उन्होंने इस कार्यक्रम का उपयोग किया है।
ट्रंप एक फरवरी से चीन पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाने के बारे में विचार कर रहे
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उनकी टीम एक फरवरी से चीन पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाने के बारे में विचार कर रही है। ट्रंप ने कहा कि चीन पर शुल्क लगाने का निर्णय इस तथ्य पर आधारित होगा कि वह मेक्सिको और कनाडा को ‘फेंटानिल’ भेज रहा है या नहीं।
भारतीय-अमेरिकी सांसदों ने जन्मजात नागरिकता संबंधी शासकीय आदेश का किया विरोध
भारतीय-अमेरिकी सांसदों ने अमेरिका में पैदा हुए किसी भी व्यक्ति के लिए स्वत: नागरिकता के नियम में परिवर्तन संबंधी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासकीय आदेश का विरोध किया है। (भाषा)



