US News: अमेरिका ने दुनियाभर में सभी सहायता कार्यक्रमों के लिए दी जाने वाली नई मदद पर लगाई रोक

अमेरिका (America) के विदेश मंत्रालय ने मानवीय खाद्य कार्यक्रमों और इजराइल व मिस्र को मिलने वाली सैन्य सहायता को छोड़कर दुनियाभर में लगभग सभी विदेशी सहायता कार्यक्रमों को दी जाने वाली आर्थिक मदद पर रोक लगा दी है। मंत्रालय के इस आदेश के बाद दुनियाभर में स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास, रोजगार प्रशिक्षण और अन्य कार्यों से जुड़ीं अनगिनत परियोजनाएं रुकने का खतरा बढ़ गया है। अमेरिका इन विदेशी परियोजनाओं के लिए सबसे ज्यादा मदद मुहैया कराता है।
अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने मुंबई हमले के दोषी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को दी मंजूरी
अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने मुंबई हमले के दोषी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी देते हुए इस कदम के खिलाफ उसकी पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी है। पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक राणा 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मामले में वांछित है और भारत उसके प्रत्यर्पण की मांग कर रहा था। भारत प्रत्यर्पण से बचने के लिए राणा के पास यह अंतिम कानूनी मौका था इससे पहले, वह सैन फ्रांसिस्को में नॉर्थ सर्किट के लिए अमेरिकी अपील न्यायालय समेत कई संघीय अदालतों में कानूनी लड़ाई हार चुका है। राणा ने 13 नवंबर को अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के समक्ष पुनरीक्षण याचिका दायर की थी।
ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी पूर्व पत्रकार को नियुक्त किया व्हाइट हाउस का उप प्रेस सचिव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी पूर्व पत्रकार कुश देसाई को अपना उप प्रेस सचिव नियुक्त किया है। व्हाइट हाउस (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय एवं आवास) ने यह घोषणा की। देसाई इससे पहले ‘रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन-2024’ के लिए उप संचार निदेशक और आयोवा की रिपब्लिकन पार्टी के संचार निदेशक के रूप में काम कर चुके हैं।
हम अपराधियों को बाहर निकाल रहे हैं, प्रशासन के निर्वासन उड़ानें शुरू करने पर बोले ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण करने के मात्र चार दिन के भीतर ही, देश ने सैन्य विमानों का उपयोग करते हुए अवैध अप्रवासियों के लिए निर्वासन उड़ानें शुरू कर दी हैं।
अमेरिका की प्रतिनिधि सभा में गणित, विज्ञान पाठ्यक्रम में सुधार के लिए विधेयक पेश
अमेरिका की प्रतिनिधि सभा में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) शिक्षा में सुधार और नेशनल साइंस फाउंडेशन को आधुनिक गणित पाठ्यक्रम का समर्थन करने के लिए एक द्विदलीय विधेयक पेश किया गया है। (भाषा)



