देश-दुनिया

National Maritime Day 2025: समुद्री क्षेत्र को मजबूत करना जारी रखेंगे: नरेंद्र मोदी

National Maritime Day : राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार देश की प्रगति के लिए भारत के समुद्री क्षेत्र और बंदरगाहों को मजबूत करना जारी रखेगी।

पीएम मोदी ने राष्ट्र निर्माण में इस क्षेत्र की भूमिका को किया याद
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर हम भारत के समृद्ध समुद्री इतिहास और राष्ट्र निर्माण में इस क्षेत्र द्वारा निभाई गई भूमिका को याद करते हैं।

जानें, कब और क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय समुद्री दिवस
हर साल पांच अप्रैल को राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत के समुद्री क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करने और समुद्री व्यापार के महत्व को समझाने के लिए मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1964 में हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button