देश-दुनिया
Rozgar Mela: रोजगार मेले में पीएम मोदी बोले, युवाओं को सशक्त बनाने के लिए कर रहे हैं काम

Rozgar Mela 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार युवाओं को सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है। देश की विदेश नीति भी युवाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनायी जा रही है।
कहा, भारत दुनिया का सबसे युवा राष्ट्र
17वें रोजगार मेले में पीएम मोदी का पहले से रिकार्ड किया गया एक संदेश चलाया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा राष्ट्र है और इसकी युवा शक्ति सबसे बड़ी परिसंपत्तियों में से एक है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



