राजनीति

JK Election: फारूक अब्दुल्ला बोले, जम्मू-कश्मीर के लोग अपनी जमीन के हैं मालिक

नेशनल कांफ्रेंस (National Conference) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग केंद्र के गुलाम नहीं हैं, बल्कि वे अपनी जमीन के असली मालिक हैं। फारूक अब्दुल्ला ने बडगाम जिले के बीरवाह में संवाददाताओं से कहा कि मैं आपको एक बात बता दूं। हम उनके गुलाम नहीं हैं। इस राज्य के लोग इस जगह के मालिक हैं, इसे याद रखें।

मेरा दो सीटों से चुनाव लड़ना कमजोरी का सुबूत नहींः उमर अब्दुल्ला
बडगाम में नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मेरा दो सीटों से चुनाव लड़ना कमजोरी का सुबूत नहीं है, यह नेशनल कांफ्रेंस की ताकत का सुबूत है। चाहे बारामुला हो, अनंतनाग या श्रीनगर हो नेशनल कांफ्रेंस के पक्ष में रुख दिख रहा है। जो फैसले यहां को लेकर लिए गए हैं, विधानसभा के जरिए हम दुनिया को बताना चाहेंगे कि जम्मू-कश्मीर के लोग उन फैसलों के हक में नहीं हैं। जहां तक पिछले पांच-छह साल मिस गवर्नेंस का दौर रहा, भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, सीनियर आईएएस अफसर की ओर से जो इल्जाम लगे हैं, उन सब की जांच होगी। (भाषा/एएनआई)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button