क्राइम
Operation Trackdown: हरियाणा में ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत दो मामलों में वांछित अपराधी गिरफ्तार, अब तक 262 कुख्यात अपराधी सलाखों के पीछे भेजे

Haryana News: हरियाणा पुलिस ने बुधवार को बताया कि दो गंभीर मामलों में वांछित अपराधियों को राज्यव्यापी अभियान ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत सोनीपत और कैथल जिलों से गिरफ्तार किया गया।
1398 अन्य अपराधी सलाखों के पीछे भेजे गए
अधिकारियों ने बताया कि संगठित अपराध और फरार अपराधियों के खिलाफ एक सप्ताह पहले शुरू की गई इस पहल के तहत बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई है। कैथल में 15 मामलों वाला भगोड़ा अपराधी दबोचा गया है। अब तक इस अभियान में 262 कुख्यात और 1398 अन्य अपराधी सलाखों के पीछे भेजे गए हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)


