क्राइम
Delhi Crime: दिल्ली के यमुना खादर इलाके में राशिद हत्याकांड में शामिल दो शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Delhi News: पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के यमुना खादर इलाके में राशिद हत्याकांड के मामले में वांछित दो कथित शूटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
राशिद पर दिनदहाड़े गोली चलाते दिखे थे आरोपित
आरोपियों की पहचान आतिफ और इस्माइल के रूप में हुई है। ये दोनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में राशिद पर दिनदहाड़े गोली चलाते दिखे थे। (भाषा)

