खेल-मनोरंजन

Ravichandran Ashwin Retirement: रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा

भारत (Bharat) के अनुभवी आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने बुधवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के बीच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से तुरंत प्रभाव से संन्यास लेने का ऐलान करके क्रिकेट जगत को चौका दिया। अश्विन ने भारत के लिए अनिल कुंबले (619 विकेट ) के बाद सर्वाधिक 537 विकेट लिए हैं।

क्लब क्रिकेट खेलते रहेंगे
आईपीएल में अगले साल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए वापसी करने वाले अश्विन क्लब क्रिकेट खेलते रहेंगे। अश्विन ने ब्रिसबेन में तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद कप्तान रोहित शर्मा के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मैं आपका अधिक समय नहीं लूंगा । यह भारतीय टीम के क्रिकेटर के रूप में मेरा आखिरी दिन है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button